Tally से पार्टियाँ, आइटम और ओपनिंग बैलेंस इंपोर्ट करें

15 Oct 2026 को अपडेट4 मिनट में पढ़ेंमालिक और अकाउंटेंट के लिएसभी प्लान

आप अपनी पार्टियाँ, HSN वाले आइटम, ओपनिंग बैलेंस और खुले बिल Tally से लगभग 10 मिनट में ला सकते हैं, एक दिन के लिए भी बिलिंग रोके बिना।

स्टेप-बाय-स्टेप

  1. TallyPrime से एक्सपोर्ट करें

    Gateway of Tally → Alt+E Export → Masters (All Masters) और इस वित्त वर्ष की Day Book, Excel या XML में।

  2. Moharbill में अपलोड करें

    Integrations → Imports में जाएँ और Tally चुनें। दोनों फ़ाइलें डालें; हम उनसे कंपनी का नाम, GSTIN और वित्त वर्ष पढ़ते हैं।

  3. जो देखना ज़रूरी है, वह देखें

    हम हर GSTIN जाँचते हैं और 4 अंक के HSN कोड, डुप्लिकेट पार्टियों और बिना राज्य वाले लेजर पर निशान लगाते हैं। उन्हें लिस्ट में ठीक करें या जिन लाइनों की ज़रूरत नहीं, उन्हें छोड़ दें।

  4. इंपोर्ट पक्का करें

    पार्टियाँ, आइटम, ओपनिंग बैलेंस और खुले बिल बन जाते हैं। आपकी बिल सीरीज़ Tally के आखिरी नंबर से आगे चलती है।

पार्टियाँ और आइटम Excel में रखते हैं? वही इंपोर्ट स्क्रीन Excel फ़ाइल भी लेती है।

क्या यह लेख काम आया?

जुड़े हुए लेख

अब भी नहीं हो रहा?

हमें स्क्रीनशॉट भेजें। सोम–शनि, सुबह 9:30 – शाम 7:30 IST।